मुसलमान नहीं समझे ज्ञान कुरआन

Salutations to the Supreme God

Quran

Muslims Did Not Understand The Knowledge Of Quran. Allah is One, Earth is One; How come there are so many Religions? This book will prove to be a blessing of Allah, for our Muslim brothers and sisters.

Holy Quran
Gyan Quran

मुसलमान नहीं समझे ज्ञान कुरआन

मुसलमान भाई कहते हैं कि अल्लाह बेचून (निराकार) है। फिर यह भी कहते हैं कि खुदा सातवें आसमान पर तख्त (सिंहासन) पर बैठा है। जब सिंहासन पर बैठा है तो वह साकार मानव समान है। जब अल्लाह पृथ्वी पर आता है तो इसी भ्रम में उसे पहचानने में धोखा खा जाते हैं। उसके यथार्थ सम्पूर्ण अध्यात्म ज्ञान को अपने अज्ञान के कारण झूठा मानकर स्वीकार नहीं करते तथा न उसे खुदा मानते हैं।

इस पाक किताब ‘‘मुसलमान नहीं समझे ज्ञान कुरआन’’ में यह शंका समूल समाप्त की गई है। कृपया दिल थामकर धैर्य के साथ पढ़ोगे तो दाँतों तले ऊँगली दबाते रहे जाओगे। 

लेखक ने इस पुस्तक को उस कादर खुदा द्वारा आसमान से स्वयं पृथ्वी पर आकर बताया यथार्थ सम्पूर्ण अध्यात्म ज्ञान से प्रमाणों सहित लिखा है।

मेरा उद्देश्य है कि विश्व के मानव को यथार्थ अध्यात्म ज्ञान बताऊँ। आश्चर्य की बात यह है कि जो ज्ञान प्रत्येक धर्म के पाक ग्रन्थों में लिखा है। उसे भी उस धर्म के अनुयाई ठीक से नहीं समझ सके। 

मेरा उद्देश्य विश्व के मानव को भक्ति की सही दिशा देना है। सत्य की राह पर लगाना है। निःस्वार्थ प्रयत्न कर रहा हूँ। परमात्मा व सतगुरू को साक्षी मानकर भय मानकर परोपकार कर रहा हूँ। आशा करता हूँ कि विश्व का मानव वर्तमान में शिक्षित है। अपने-अपने पवित्र ग्रन्थों को स्वयं समझेगा और मेरे परोपकारी कार्य को सफल बनाने में मदद करेगा। अपना तथा अपने परिवार का कल्याण करवाएगा।

रामपाल दास
(सतपुरूष का अंतिम नबी)

Knowledge from Holy Quran


Musalman Nahin Samjhe Gyan Quran - Index

  • ज्ञान कुरआन
  • भूमिका
  • पाक कुरआन
  • कुरआन 2
  • अल्लाह कबीर
  • कुरआन 3
  • इसलाम की जानकारी
  • इसलाम की जानकारी 2
  • Posts
  • © Quran. All Rights Reserved.

    Design HTML Codex

    We use our own or third party cookies to improve your web browsing experience. If you continue to browse we consider that you accept their use.  Accept